कानपुर में रिंद नदी पुल पर दो डंपरों की भिड़ंत के बाद लगे 15 किमी लंबे जाम में लोग पांच घंटे तक फंसे रहे, जबकि स्थानीय पुलिस मौके से पूरी तरह नदारद रही. डंपर चालक ने खुद ही क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे किया, जिसके बाद सुबह आठ बजे यातायात सुचारू हो सका.
घाटमपुर क्षेत्र के रिंद नदी पुल के बिधनू थाना क्षेत्र छोर पर गुरुवार तड़के तीन बजे डंपरों की आमने सामने भिड़ंत हो गई. क्षतिग्रस्त वाहन न हटाए जाने से दोनों ओर करीब 15 किमी तक जाम लग गया. इसके बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची. करीब आठ बजे चालक ने ही क्षतिग्रस्त डंपर को किसी तरह थोड़ा किनारे किया, तब पांच घंटे बाद जाम खुल सका.
इस दौरान पुलिस के न पहुंचने से लोग नाराजगी जताते रहे. बताया जा रहा है कि डंपर चालक ने खुद ही क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे किया, जिसके बाद सुबह आठ बजे यातायात सुचारू हो सका.
















Leave a Reply