महाराणा प्रताप कॉलेज के बवाल में 3 कर्मचारी गिरफ्तार, स्थिति सामान्य; कानूनी कार्रवाई जारी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के मंधना में स्थित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट कालेज में हुआ बवाल के मामले में कालेज के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है. डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि कालेज के फैकिलटी द्बारा इंजीनियरिंग छात्र से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. स्थिति अब सामान्य है.

दरअसल बुधवार सुबह देरी से पहुंचने पर महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट कालेज के कर्मचारियों ने पहले छात्रों से अभद्र व्यवहार किया और फिर मारपीट कर दी थी. वही गुस्साए छात्रों ने भीड़ इकठ्ठा कर हंगामा शुरू कर दिया था मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंची थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *