सपा विधायक रूमी ने इंजीनियर को अंग्रेजी में गालियां दी और बोले- ‘तुम पागलमैन हो’

Spread the love

कानपुर में सपा विधायक मो. हसन रूमी ने गुरुवार को दबंगई दिखाते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम बंद करा दिया. वे इंजीनियर पर भड़क उठे. विधायक ने इंजीनियर से पूछा- तुम्हारी NOC कब तक की है? इंजीनियर कोई जवाब नहीं दे सके।

विधायक ने बीच सड़क पर ही इंजीनियर को अंग्रेजी में गालियां दी. कहा- यू आर टोटली स्टुपिड. तुम पागलमैन हो. ब्लडी बस्टर्ड मैन कहकर विधायक ने काम बंद करवा दिया. हसन रूमी कैंट से विधायक हैं.

सपा विधायक बोले- अभी सड़क बनी है और इसे खोदने आ गए. विधायक बोले- हमको पागल समझ रखा है क्या? कानपुर के जाजमऊ में नमामि गंगे योजना के तहत WABAG नाम की संस्था पानी के पाइप डालने का काम कर रही है. बीकेडी चौराहे पर गुरुवार दोपहर 3:40 बजे कर्मचारी पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कर रहे थे. क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया और इसकी सूचना विधायक को दी.

विधायक मो. हसन रूमी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कंपनी के प्रेसिडेंट इंजीनियर बालाजी को बुलाया. विधायक ने इंजीनियर से कहा कि बताओ तुम्हारी एनओसी कब तक की है? लाओ मुझे एनओसी दिखाओ. मगर इंजीनियर NOC नहीं दिखा सके. तभी विधायक को गुस्सा आ गया. वह बोले- तुमने हमको पागल समझा है. काम तुम नहीं करोगे. समय निकल जाने के बाद भी तुम्हारी वैलीडिटी बनी रहेगी?

कानपुर में सपा विधायक मो. हसन रूमी ने गुरुवार को दबंगई दिखाते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम बंद करा दिया. वे इंजीनियर पर भड़क उठे। विधायक ने इंजीनियर से पूछा- तुम्हारी NOC कब तक की है? इंजीनियर कोई जवाब नहीं दे सके.

सपा विधायक ने कंपनी के इंजीनियर से कहा कि पहले जहां-जहां सड़क खोदी है, वहां मरम्मत कराइए. नमामि गंगे के तहत कंपनी काम करवा रही है. लोगों ने इसका विरोध कर दिया.

अमीन ने कहा- खोदाई से कारोबार प्रभावित हो रहा मोहम्मद अमीन ने बताया- दो साल बाद सड़क बनी थी. कारोबार अच्छा चल रहा है. अब दोबारा खोदाई होने से बड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा है. इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है. कंपनी की खोदाई से क्षेत्रीय लोग दुखी हैं. लोग जाम में फंस रहे. दुकान पर सन्नाटा बना रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *