पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के रावतपुर इलाके में शराबी पति ने पत्नी क़ो पीटा और अपनी एक साल की मासूम बच्ची क़ो ठंडे पानी में डाल दिया. महिला बच्ची क़ो लेकर पास के अस्पताल गई जहाँ पर एक महीने से उसका इलाज चल रहा था. शनिवार क़ो मासूम की मौत हो गई. गुस्साय मायके पक्ष के लोग मासूम का शव लेकर ससुराल पहुँचे और बेटी की हत्या का आरोप लगा हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वाशन देते हुए मासूम के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूर्य बिहार निवासी राम सिंह प्राइवेट कर्मी है. परिवार में पत्नी मधु व बेटी रूचि बेटा अंकित है. रावतपुर निवासी रिक्शा चालक गोपाल बेटी क़ो रोज़ ई रिक्शे से गुरुदेव छोड़ने और लेने जाया करता था. इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और बीते 16 सितंबर 2024 क़ो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थीं. गोपाल शादी के बाद से गोपाल आये दिन घर शराब के नशे में रूचि के साथ मारपीट करता था. इसकी जानकारी ज़ब गोपाल के परिजनों क़ो दी तो उन्होंने भी अलग रहने कि सलाह देते हुए किनारा कर लिया जिसके दोनों किरायेपर कमरा लेकर सूर्य बिहार में रहने लगी वहाँ भी पति रोज़ शराब के नशे में मारपीट करता रहता था.
रूचि ने बताया कि बीते एक माह पूर्व पति ने शराब के नशे में मारपीट कि और बेटी क़ो उठाकर टब में रखें डंडे पानी में डाल दिया. उसने तत्काल बच्ची क़ो पानी से निकालकर पास के अस्पताल ले गए जहाँ से लगातार मासूम का इलाज चल रहा था. घटना के बाद से रूचि मायके आकर रहने लगी थीं. रूचि ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि ज़ब से बेटी क़ो डंडे पानी के टब में डाला था तब से बेटी क़ो ठंड लग गई थीं जिसके बाद से उसका एक डॉक्टर कि देख रेख में ईलाज भी चल रहा था.
गुरुवार क़ो मासूम कि दोबारा हालत बिगड़ गई जिसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास ले गए जहाँ शुक्रवार मासूम कि उपचार के दौरान मौत हो गई. मासूम कि मौत के से गुस्साए मायके पक्ष के लोग रावतपुर ससुराल पहुँचे और मासूम कि हत्या का आरोप जमकर हंगामा किया। इसी बीच रुचि ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी. जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर मासूम के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि थाना रावतपुर मसाबानपुर क्षेत्र में कल एक महिला रुचि के द्वारा बताया गया कि उनका पति गोपाल गुप्ता, जिनसे उनका प्रेम विवाह 2024 में हुआ था, उनकी एक साल की बेटी थी. उनके द्वारा बताया गया कि 1 फरवरी को पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होता है और इसमें आवेश में आकर, वह नशे का आदी था. उसने पत्नी को भी मारा-पीटा और जो बेटी थी उसको पानी के टब में डाल दिया जिससे उसकी तबीयत खराब होती है, उसे अस्पताल ले जाया जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है. इसमें पोस्टमार्टम की कार्रवाई होती है, पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित रखा गया है, मृत्यु का कारण अभी अनिश्चित है. अभी परिवार वालों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply