पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर की जेएम–4 अदालत में ओटीटी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के विवादित शीर्षक और संवादों को लेकर परिवाद दायर किया गया है. अधिवक्ता नितिश मिश्रा ने प्रोडक्शन कंपनी, निर्माता-निर्देशक, कलाकारों और नेटफ्लिक्स समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है.
परिवाद में आरोप है कि फिल्म के शीर्षक में “पंडत” शब्द के साथ “घूसखोर” जोड़कर ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई गई और समाज के प्रति घृणा फैलाई गई. इसे आर्थिक लाभ के लिए जानबूझकर किया गया कृत्य बताया गया है. परिवादी का कहना है कि 6 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की.
अधिवक्ता प्रत्यूष मनी मिश्रा ने कहा कि फिल्म ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से बनाई गई है और इसे देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. मामले में कड़ी कार्यवाई कार्रवाई की मांग की गई है. अब न्यायालय तय करेगा कि आरोपियों को तलब किया जाए या पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी जाए.
















Leave a Reply