कानपुर में उद्योगपति के बेटे ने VIP रोड पर लेम्बोर्गिनी कार से 6 को उड़ाया,बुलेट सवार 10 फीट दूर गिरा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे ने VIP रोड पर लेम्बोर्गिनी कार से छह से अधिक लोगों को टक्कर मार दी. एक बुलेट सवार को टक्कर मारी तो चालक हवा में उछलकर सड़क पर 10 फीट दूर गिरा. इसके बाद लेम्बोर्गिनी कार बुलेट के ऊपर चढ़ गई.

हादसे से गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया. भीड़ को देखकर कारोबारी की बेटा कार के अंदर ही दुबक गया. उसके बाउंसरों ने लोगों के साथ हंगामा किया. धक्का देकर लोगों को भगाने का प्रयास किया. इसी बीच ग्वालटोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई. उद्योगपति के बेटे और अन्य घायलों को एक निजी अस्पताल में भेज दिया. थाने में पीड़ितों से उद्योगपति के बेटे के बाउंसरों ने अभद्रता की. इसके बाद लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया.

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एक तंबाकू कारोबारी का बेटा वीआईपी रोड पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार जा रहा था. रेव-थ्री के पास कार अनियंत्रित हो गई. कार ने छह से अधिक लोगों को टक्कर मार दी. एक बुलेट सवार को तेज से टक्कर मारी तो वह सड़क पर उछलकर जा गिरा. इसके बाद कार बुलेट के आगे वाले पहिए पर चढ़ गई.

मामले की जानकारी मिलते ही ग्वालटोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उद्योगपति के बेटे को भीड़ से सुरक्षित निकाला. इसके साथ ही घायलों और उद्योगपति के बेटे को लेकर अस्पताल चली गई. पुलिस गाड़ी को थाने लेकर पहुंची. इस दौरान भीड़ भी थाने पहुंच गई. रसूखदार बड़े परिवार का मामला होने के चलते कार को थाने के भीतर सुरक्षित रखा गया. इस दौरान उद्योगपति के बाउंसर ने वहां मौजूद लोगों से अभद्रता की। इस पर भीड़ ने हंगामा किया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *