महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में फिर हंगामा, छात्र बोले- दोस्तों पर झूठा मुकदमा हुआ

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को एक बार फिर बवाल हो गया. छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने और मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज करीब 300 छात्र कॉलेज गेट पर हंगामा कर रहे हैं. हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस, PAC, एसीपी कल्याणपुर और एडीसीपी वेस्ट मौके पर पहुंचे.

आज सोमवार को 6 दिन में ये तीसरी बार हंगामा चल रहा है. छात्रों ने कहा- हमारे दोस्तों को पिटाई के झूठे मुकदमे में टीचर ने फंसाया है. बुधवार को छात्रों के लेट पहुंचने पर टीचर ने दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा. पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। एक छात्रा का हाथ फट गया था.

तब कॉलेज का गेट बंद कर छात्र वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाने लगे. कॉलेज में तोड़फोड़ भी की। घायल छात्र-छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक छात्र के पिता की शिकायत पर 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कॉलेज प्रबंधन ने 2 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने चार टीचरों को अरेस्ट किया.

इसके बाद गुरुवार से रविवार तक के लिए कॉलेज बंद कर दिया गया. मौखिक रूप से छात्रों की मांगें कॉलेज मैनेजमेंट ने मान ली। भरोसा दिया कि जल्द ही लिखित में दिया जाएगा. इसी बीच शुक्रवार को छात्र कॉलेज के पीछे एक मैगी पॉइंट पर बैठे थे.

आरोप है कि तभी आरोपी टीचर साथियों के साथ वहां पहुंचे। गाली-गलौज और अभद्रता की. उधर, टीचर ने आरोप लगाया कि हम लोग चाय पीने गए थे, तभी छात्र नेता अभिजीत रॉय, अनस साहू समेत करीब 25 छात्रों ने उन पर हमला कर दिया. टीचर की तहरीर पर 25 छात्रों पर FIR हुई.

सोमवार सुबह कॉलेज खुला तो छात्रों पर दर्ज इन्हीं मुकदमे और मांगें मानी जाने का लिखित लेटर ने दिए जाने से छात्र नाराज हो गए। कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा शुरू किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *