कानपुर के बजरिया में क्रिया कर्म घर में बुजुर्ग की ईंट से कूच कर हत्या, चारपाई पर मिला शव

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में क्रिया कर्म करने वाले स्थान 58 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला है, घटना की जानकारी होने पर बजरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. कैलाश राजपूत रामबाग स्थित क्रिया कर्म करने वाले स्थान पर रहते थे. यहीं पर वो साफ सफाई का काम करते थे. आज जहां उनका शव ईंट से कूचा हुआ चारपाई पर पड़ा हुआ मिला है.

पुलिस ने ईट की बरामद: घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम स्पॉट को सीज कर दिया. मौके पर डॉग स्क्वायड से जांच करवाते हुए, मौके अपर मिली ईट एवं अन्य संदिग्ध चीजों को फोरेंसिक जांच करने के लिए भेजा गया है.

मौके पर पहुंचे ADCP अर्चना: घटना की जानकारी मिलते ही ADCP सेन्ट्रल अर्चना सिंह ने बताया दिनांक 09.02.2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बजरिया क्षेत्रान्तर्गत चौकी पी रोड स्थित क्रियाकर्म घर (रामबाग) में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा. मौके पर जानकारी करने पर पाया गया कि शव कैलाश गौतम, उम्र लगभग 58 वर्ष का है, जो उक्त क्रियाकर्म घर में साफ-सफाई का कार्य करता था तथा वहीं निवास करता था. मृतक के परिजन भी मौके पर उपस्थित हो गए थे। फील्ड यूनिट को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया.

मौके पर पहुंचे परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है. घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *