टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहै है। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है.
कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार कोलकाता में भिड़ेंगी. यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही है. सुपर-8 स्टेज में 1-1 जीत से दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं. दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ.















Leave a Reply