पुनीत शुक्ला, कानपुर।
सीएम योगी कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र से विधायक महेश त्रिवेदी के पुत्र शुभम त्रिवेदी के विवाह उपरांत आशीर्वाद देने उनके आवास पर पहुंचे और इसके उपरान्त गौमाता को गुड़-पूड़ी खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया.

भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी बोले…महाराज जी का घर आना मेरा सौभाग्य, मै बहुत खुश हूं, क्यों कि महाराज जी का मेरे घर पर आगमन हुआ. वो यहां वर- वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच पहुंचे. हम सब बहुत खुश और उन्हें ह्रदय से बधाई देते हैं. वहीं, 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की तैयारी हमारी पूरी है हमें 27 के चुनाव का इंतजार नहीं है. हम हमेशा जैसे चुनाव लड़ते हैं इस बार भी वैसे ही चुनाव लड़ेंगे. भाजपा चुनाव जीतने के बाद ही जनता की सेवा में जुट जाती है. हम मार्ग को हमेशा से ही प्रशस्त करके चलते हैं और सबके भलाई के लिए काम करते हैं.
















Leave a Reply