कानपुर देहात में दो कारों में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

कानपुर देहात में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो कारों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर इटावा हाईवे पर कुंभी दूध फैक्टरी के पास रविवार रात डेढ़ बजे के करीब सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात बहाल कराया. कानपुर से औरैया जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई. इसी दौरान औरैया से कानपुर की ओर आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में औरैया की ओर जा रही कार में सवार श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी निवासी प्रीतम नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज, गौरव पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चौक प्रयागराज, हिमांशु केसरवानी पुत्र मुन्ना केसरवानी निवासी धूमनगंज प्रयागराज और रवि पुत्र लखन लाल शर्मा निवासी चौक प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु केसरवानी और रवि को मृत घोषित कर दिया.

थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शव मोर्चरी भेजे गए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *