भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर बड़ा जुर्माना लगाया है. शुभमन गिल बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए IPL 2026 के मैच में एक बड़ी गलती कर बैठे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अब अगली दफा ऐसे गलती करने से पहले गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल 100 बार सोचेंगे.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. गुरुवार को जारी एक मीडिया रिलीज में, IPL ने बताया कि गुजरात टाइटंस (GT) को लीग की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. चूंकि यह इस सीजन में टीम का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
IPL की मीडिया एडवाइजरी जारी: IPL की मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है, ‘गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा. चूंकि यह इस सीजन में IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था, जो स्लो ओवर रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, इसलिए शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’
शुभमन गिल जुर्माना भरने वाले दूसरे कप्तान: शुभमन गिल इस IPL 2026 सीजन में स्लो ओवर रेट का जुर्माना भरने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी स्लो ओवर रेट की गलती के लिए दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है. शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में 45 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे. शुभमन गिल की इस पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एक रन से हरा दिया.
स्लो ओवर रेट के लिए कब कितना लगता है जुर्माना? IPL आचार संहिता के अनुसार, टीमों को अपनी गेंदबाजी की पारी 90 मिनट के अंदर पूरी करनी होती है. पहली बार ओवर-रेट की गलती होने पर सिर्फ कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. दूसरी बार गलती होने पर कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगता है, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग XI में शामिल खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, उतना जुर्माना लगाया जाता है. एक सीजन में तीसरी और उसके बाद की हर गलती के लिए कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग XI में शामिल खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस के 50 प्रतिशत में से जो भी कम हो, उतना जुर्माना लगाया जाता है.















Leave a Reply