बैसाखी यानि खुशहाली के नये साल की शुरुआत: सूर्य का उच्चराशि में प्रवेश, जानें राशिफल

Spread the love

बैसाखी के त्योहार तक रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है. ऐसे में किसान फसलों कि कटाई की खुशी में बैसाखी धूमधाम से मनाते हैं. वहीं, इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं जिसके चलते यह दिन सूर्यदेव की स्तुति करने के लिए बेहद विशेष माना जाता है. बैसाखी को वैशाख संक्रांति और मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. सूर्य देवता को ग्रहों का राजा बताया गया है.

ऐसे में जब वो अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव हर किसी पर देखने को मिलता है. यही कारण है कि बैसाखी को नया साल भी माना जाता है. आइए जानें बैसाखी की तारीख, मुहूर्त, पुण्यकाल का समय और मेष संक्रांति का प्रभाव-

पंचांग के अनुसार, इस साल बैसाखी का त्योहार आज 14 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है.। इस दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि लग रही है. 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर वृषभ लग्न में सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश कर रहे है. मेष के राशि बदलने पर ही बैसाखी मनाई जाती है. ऐसे में बैसाखी का त्योहार 14 तारीख को ही मनाया रहा है. इस दिन पुण्य काल की तिथि सूर्योदय से लेकर शाम को 3 बजकर 55 मिनट तक है.

मेष संक्रांति का प्रभाव: वारानुसार और नक्षत्रानुसार यह महोदरी नामक संक्रांति होगी. ऐसे में सोना और चांदी की कीमतें बढ़ती हुई देखने को मिल सकती हैं. साथ ही, मंगलवारी संक्रांति होने के चलते तेल, घी, वनस्पति और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होने की आशंका है. इसके चलते सामान्य लोगों की परेशानियों में वृद्धि हो सकती है. इसके अलावा, कुछ राज्यों में राजनीति के क्षेत्र में उठा-पटक देखी जा सकती है.

वैशाख संक्रांति का महत्व: इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है. साथ ही, किसान फसलों की कटाई की खुशी में बैसाखी का त्योहार मनाते हैं. वैशाख संक्रांति पर स्नान-दान का भी खास महत्व होता है. मान्यता है कि इससे शुभ फल प्राप्त होता है. सूर्य देवता को ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का राजा माना गया है. ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन करने से इसका प्रभाव सभी पर देखने को मिलता है.

बैसाखी को इसीलिए नए साल के रूप में भी मनाया जाता है. किसान मकर संक्रांति से फसलों की कटाई शुरू कर देते हैं. इस दिन सूर्य देव की पूजा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है. इस दिन दिवाली के प्रकार ही लोग अपने घर की सफाई करते हैं और आंगन में रंगोली बनाते हैं. बैसाखी के त्योहार पर कई प्रकार के पकवान भी बनाए जाते हैं और सिख समुदाय के लोग सुबह के समय गुरुद्वारे जाते हैं. इस दिन कई स्थानों पर मेला भी लगता है और अपने घरों को लाइटों से सजा दिया जाता है.

सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: मेष राशि में ही सूर्य का गोचर होने से यह समय बेहद शुभ रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी कामों में सफलता के योग बनेंगे.

वृषभ राशि: इस राशि के लिए यह समय खर्चों में वृद्धि का संकेत देता है. विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं.
सावधानी: विवाद और अनावश्यक बहस से बचें.सलाह: रविवार को लाल फल या मिठाई का दान करें और सूर्य को अर्घ्य दें.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और करियर में उन्नति होगी. बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं.
सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी से बचें.सलाह: नियमित सूर्य को जल चढ़ाएं.

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए यह समय करियर में उन्नति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी.
सावधानी: अहंकार और नकारात्मक सोच से दूर रहें.सलाह: रविवार का व्रत रखें और जरूरतमंदों को भोजन दान करें.

सिंह राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में भी लाभ के योग हैं.
सावधानी: पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.सलाह: सूर्य उपासना और दान करें.

कन्या राशि:यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. दूर स्थान से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. लेकिन धन और रिश्तों में सावधानी जरूरी है.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें और विवाद से बचें.सलाह: सूर्य मंत्र का जाप करें और जल अर्पित करें.

तुला राशि: सूर्य इस राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं, इसलिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी होगी. रिश्तों में तनाव संभव है.
सावधानी: पार्टनरशिप और रिश्तों में विवाद से बचें.सलाह: सकारात्मक सोच बनाए रखें और सूर्य को जल चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: यह समय प्रतियोगी परीक्षा और कोर्ट केस में सफलता दिलाने वाला रहेगा. शत्रुओं पर विजय के योग हैं.
सावधानी: उधार लेन-देन से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.सलाह: रविवार को दान करें.

धनु राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. संतान से जुड़े मामलों में सुख मिलेगा.
सावधानी: क्रोध और अहंकार से बचें.सलाह: नियमित सूर्य को अर्घ्य दें.

मकर राशि: सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और नौकरी के नए अवसर बनेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
सावधानी: घर-परिवार में विवाद से बचें.सलाह: रविवार को दान करें.

कुंभ राशि: पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
सावधानी: गुस्से और स्वास्थ्य लापरवाही से बचें.सलाह: सूर्य उपासना नियमित करें.

मीन राशि:आर्थिक लाभ और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
सावधानी: वाणी में संयम रखें और अहंकार से बचें.सलाह: सूर्य को जल अर्पित करें और दान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *