प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के आशारोड़ी में रोड शो कर रहे हैं. कुछ ही देर में वह जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.
यह कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है. यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है.
डाट काली मंदिर में पूजा की: पीएम मोदी देहरादून में प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा की. कुछ देर में वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में कम से कम 30 हजार लोग पहुंच चुके हैं.
पीएम मोदी 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोड शो करते हुए पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। यहां वे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी की देहरादून में जनसभा भी है।
















Leave a Reply