आज 6 सितंबर सुबह 7:00 बजे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में कानपुर आप्थाल्मिक सोसायटी एवम खैराबाद आई हॉस्पिटल एवं महिंद्रा इंस्टिट्यूट के सौजन्य से मेडिकल कॉलेज से मोतीझील तक नेत्रदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इसके साथ सबको नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी करा गया. साथ ही नेत्रदान से जुड़ी जानकारी देने हेतु पैम्फलेट भी बाँटे गए.

ये आयोजन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय काला, नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी मोहन तथा कानपुर औप्थेलमिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष महिंद्रा के नेतृत्व में कराया गया. सचिव डा मोहित खत्री ने नेत्र दान महादान के बैज द्वारा सभी का स्वागत किया. नेत्र रोग विभाग की डॉ पारुल सिंह, डॉ सुरभि अग्रवाल एवम् डॉ नम्रता पटेल ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके अतिरिक्त वहाँ बहुत से अन्य प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।इनमें से कुछ नाम है, डॉ मलय चतुर्वेदी, डॉ रुचिका अग्रवाल, डा एस के कनैजिया, साथ ही आईएमए कानपुर के सचिव डॉ कुणाल सहाय भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.
सभी डॉक्टरओं ने पूरे उत्साह से “नेत्रदान महादान “ ,”जीते जीते रक्तदान जाते जाते नेत्रदान” एवं “मरता है शरीर अमर है आत्मा नेत्रदान से मिलता है स्वयं परमात्मा” के नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया.

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के जूनियर एवम् सीनियर रेज़ीडेंट्स, ऑप्टोमीट्री के छात्र एवम् कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ऑप्टोमीट्री के छात्रों ने भाग लिया और तीन सबसे अच्छे पोस्टर बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
















Leave a Reply