मई-जून में तो नहीं हो पाएंगे यूपी पंचायत चुनाव! वोटर लिस्ट लटकी, OBC कमीशन में फंसा पेंच

Spread the love

UP में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं. इसकी अंतिम मतदाता लिस्ट के प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है. अब 10 जून को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. यह पांचवीं बार है, जब सूची जारी करने की तारीख आगे बढ़ाई गई है.  पहले 22 अप्रैल को यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी करने वाला था, लेकिन शनिवार को आदेश जारी कर इसे आगे बढ़ा दिया गया.

कब होने होगा पंचायत चुनाव? लगातार हो रही देरी से पंचायत चुनाव भी टलते नजर आ रहे हैं और अब इनके विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने के संकेत मिल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण का काम चलेगा. इसके बाद मतदान केंद्रों का निर्धारण, वार्डों की मैपिंग और मतदाताओं को क्रमांक आवंटन का काम 29 मई से 9 जून के बीच पूरा किया जाएगा. इन प्रक्रियाओं के बाद ही अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.

अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख: इससे पहले अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख15 जनवरी, 6 फरवरी, 28 मार्च, 15 अप्रैल और 22 अप्रैल घोषित की गई थी, लेकिन हर बार इसे आगे बढ़ाना पड़ा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को जारी प्रारंभिक सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, जो पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में 40.19 लाख अधिक हैं. इस पर बड़ी संख्या में आपत्ति और दावे आए थे, जिनके निस्तारण के बाद फाइनल वोटर लिस्ट का अभियान चल रहा है.

बढ़ सकता है पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल: मतदाता सूची के प्रकाशन में हो रही देरी के चलते पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है या फिर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है. रिपोर्टस की मानें तो पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से लेकर ओबीसी कमीशन तक पेंच ही पेंच फंसे हैं. इससे तारीख आगे बढ़ती जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *