मुरादाबाद में पति-पत्नी की 24 हजार के लिए घर में घुसकर हत्या, 8 साल की बेटी गिड़गिड़ाती रही

Spread the love

श्रीपाल सिंह राणा, मुरादाबाद।
UP के मुरादाबाद स्थित अंतर्गत चक्कर की मिलक इलके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां महज 24,000 रुपये के लेन-देने और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की उनके ही परिचितों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी.

घर में घुसे हमलावरों से बचाने के लिए 8 साल की बच्ची मदद के लिए पड़ोसियों से गुहार लगाती रही लेकिन डर के मारे कोई बचाने नहीं आया.

बच्ची अक्शा ने बताया- 6 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए थे. पापा को पकड़कर चाकू मारे. मम्मी बचाने आई तो उस पर भी ताबड़तोड़ चाकूओं से वार किए और फरार हो गए. मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. सोमवार देर रात की यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है.

मृतक दंपत्ति की पहचान राजा और उनकी पत्नी फराह के रूप में हुई है. पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी ने बताया- रजिस्ट्री के 24 हजार रुपए के विवाद में हत्या की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया है, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.​

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक दंपति और आरोपी एक-दूसरे को पूर्व से जानते थे, विवाद की मुख्य वजह एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसमें बकाया 24,000 रुपये का भुगतान है, इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पति-पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसके बाद दोनो की मृत्यु हो गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *