मीरजापुर में ट्रक ने दो कारों में मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले; सीएम योगी ने जताया दुख

Spread the love

UP के मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. बड़का मोड ड्रमंड गंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों कार में सवार 10 लोगों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कारों में आग लग गई, कार में बैठे 10 लोग जिंदा जल गए. हादसे के बाद हड़कंप मच गया. सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है.

ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा: बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद यह हादसा हो गया. यह हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुआ. ट्रक का ब्रेक फेल होते ही पहले बोलेरो को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक कार में जा घुसा. हादसे के बाद कार और बोलेरो में आग लग गई. बोलेरो में बैठे करीब 10 चपेट में आ गए. ट्रक चालक की हालत भी गंभीर है. दोनों चार पहिया वाहन में कुल मिलाकर 12 लोगों के सवार होने की संभावना है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *