यूपी बोर्ड में फिर चमकी बेटियां: इंटर में शिखा वर्मा टॉपर, 10वीं में 90.42और 12वीं में 80.38 % छात्र पास

Spread the love

यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हो गया. 12वीं में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप-3 में सभी 5 लड़कियां हैं.

सीतापुर की शिखा वर्मा ने यूपी टॉप किया है. शिखा ने 97.60 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं. दूसरे नंबर पर नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं. दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं. नंदिनी के पिता बेल्डिंग का काम करते हैं.

तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं. सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं. सुरभि के पिता इफको फैक्ट्री में जॉब करते हैं.

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं. दो पालियों में परीक्षा हुई. 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई. इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी. 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए.

प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए. इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई. 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला. इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं.

पिछले साल यानी 2025 में परीक्षा खत्म होने के 44 दिन बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे. तब 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुई थीं. इस बार 42वें दिन बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट: यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.  होमपेज पर जाकर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें.  अब अपना रोल नंबर डालें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.  रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *