रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर में गुरुवार रात 11 बजे डंपर ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. तीनों बांदा जिले में दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे. मृतकों की पहचान शिवम सिंह (18), शनी निषाद (22) के रूप में हुई है.
मृतक शनि की शादी 21 अप्रैल 2025 को हुई थी. मौत की सूचना पर परिजनों ने चुनहा कुआं, जरौली मार्ग पर दोनों शवों को रखकर जाम लगा दिया. करीब 11 घंटे बाद आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन के कहने पर शव हटाया. यह हादसा रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर हुआ था.
ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा ले जा रहे ट्रैक्टर को रोक लिया और शव नीचे उतरवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
असोथर के जरौली गांव निवासी शनी निषाद(22) मुंबई में हलवाई का काम करता है. 21 अप्रैल 2026 को बांदा जिले के मर्का थाने की युवती रोशनी से शादी हुई थी. गांव में मां अंसुइया, भाई लवकुश, पिता लोटन, अविवाहित बहन सविता रहते हैं, जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है. चचेरे भाई शनि की शादी में शामिल होने के लिए बसंता (20) गुजरात से आया था. वह वहां मजदूरी करता है. वहीं, मृतक शिवम सिंह(18) असोथर में रहकर खेती करता है.
गुरुवार रात को तीनों दोस्त बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र में एक दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे. रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम और शनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घायल बसंता को प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सड़क पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन रात के समय पुलिस दोनों शवों को ट्रैक्टर से ले जा रही थी. इसी दौरान जरौली मोड़ (चुनहा कुआं के पास) पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोक लिया और शव नीचे उतरवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
उन्होंने जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
सुबह 9:30 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा: घटना की सूचना पर असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थरियांव, राधानगर और गाजीपुर थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह और एडिशनल एसपी ज्ञान चंद्र रॉय सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल से लेकर असोथर तक तैनात किया गया. करीब 11 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया.
















Leave a Reply