हमीरपुर में मामा की शादी में आए बच्चे को ट्रक ने रौंदा, लाठी-डंडे लेकर बाराती थाने में घुसे

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
यूपी के हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मामा की शादी में आए 10 साल के बच्चे को रौंद दिया. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने ट्रक को खदेड़ लिया. ट्रक चालक जान बचाने के लिए 4 किलोमीटर तक भागा. इसके बाद थाने के सामने गाड़ी लगाकर थाने में घुस गया. थाने के सामने ही परिजनों ने चालक-खलासी को परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. जिससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.

लाठी-डंडे से लैस गुस्साए परिजन और बाराती ने थाना घेर लिया. थाने में घुसकर पुलिस से धक्का–मुक्की की. बीच–बचाव करने आए थाने के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार का कॉलर बच्चे की मौशी ने पकड़ लिया. पेट्रोल डालकर आग लगाने के लिए कहने लगी. 20 मिनट तक कॉलर पकड़े-पकड़े पूरे थाने में घूमती रही. हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई. पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा.

परिजनों ने बताया– जालौन से बारात आई हुई थी। सुबह तड़के बारात की विदाई की तैयारियां चल रही थीं. बच्चा मैरिज लॉन के बाहर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर मिर्जापुर हाइवे पर मुस्करा थाना क्षेत्र की है.

जालौन के चंदरसी गांव निवासी दीपक राजपूत की बारात बुधवार को हमीरपुर के मुस्करा कस्बे स्थित विक्रम पैलेस मैरिज लॉन में आई थी. देर रात द्वारचार और जयमाल की रस्मों के बाद सुबह करीब 3:30 बजे बारात की विदाई की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान दूल्हे का भांजा अनिकेत (10) पुत्र राजकुमार मैरिज लॉन के बाहर सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक तेजी से भागने लगा. मैरिज लॉन के बाहर मौजूद अन्य बारातियों ने उसका पीछा किया. करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर ट्रक चालक ने मुस्करा थाने के बाहर गाड़ी लगाई और जान बचाने के लिए थाने में घुसने लगा.

परिजनों ने थाने के सामने ही ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटने लगे. थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से ट्रक चालक-खलासी को छुड़ाकर अपनी कस्टडी में ले लिया. इसके बाद परिजनों समेत करीब 40 बारातियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर थाने को घेर लिया. 10–12 लोग जबरन थाने में घुस गए और ट्रक चालक को सुपुर्द करने की मांग करने लगे.

लाठी-डंडे से लैस करीब 40 बारातियों ने थाने में डेढ़ घंटे तक हंगामा किया. दीवान का कॉलर पकड़ा, पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी बीच बचाव करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थाने के दीवान मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को शांत कराने की कोशिश की तो गुस्साई मां ने दीवान का कॉलर पकड़ लिया. परिजनों ने पुलिस से जमकर धक्का–मुक्की की. माहौल बेकाबू होता देख, मुस्करा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स मंगाई. पुलिस ने लाठियां भांज कर प्रदर्शन कारियों को थाने से खदेड़ा. पुलिस की लाठी लगने से बारातियों में से वीडियो बना रहा एक युवक घायल हो गया जिसके बाद परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया.

रिश्तेदार विक्रम राजपूत ने बताया- पुलिस कह रही है ट्रक चालक भी मर गया, जबकि हम लोगों ने उसे सही सलामत पकड़ा था. पुलिस ने हमसे छुड़ा लिया। थाने से निकले तो हाइवे पर बैठे थाने से निकलने के बाद गुस्साए परिजनों ने मिर्जापुर हाइवे को जाम कर दिया. बीच रोड पर बैठ गए। जिसके कारण दोनों तरफ के वाहन रुक गए. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की. करीब 3 घंटे के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए. सुबह 6:30 बजे पुलिस ने हाइवे खुलवाया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. पुलिस सांत्वना देती रही। ट्रक चालक हिरासत में, होगी कड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया– मैरिज लॉन के बाहर खड़े एक बच्चे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई है. परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया था. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. ट्रक भी कब्जे में है. परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *