हमीरपुर में मोपेड सवार मामा-भांजे को अज्ञात लोडर ने रौंदा, मौत; तीसरा घायल

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई. एक अज्ञात लोडर ने मोपेड पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बांदा रोड पर टिकरी गांव के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। टिकरी बुजुर्ग गांव के निवासी 20 वर्षीय समीर और उनके 50 वर्षीय मामा राम बिहारी अपने पिता रामबहोरी के साथ मोपेड से बगल के गांव फत्तेपुर जा रहे थे. टिकरी में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने मामा राम बिहारी और भांजे समीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामबहोरी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.

घायल रामबहोरी ने बताया कि उनके साले राम बिहारी टिकरी बुजुर्ग स्थित उनके घर आए हुए थे. उन्हें छोड़ने के लिए वह अपने बेटे समीर के साथ फत्तेपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. रामबहोरी के अनुसार, समीर उनके दो बेटों में छोटा था. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है. अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है. इस हादसे से पीड़ित परिवारों में दुख का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *