फतेहपुर में लेखपाल-कानूनगो से परेशान किसान का DM SP के सामने आत्मदाह का प्रयास

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के खागा तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में किसान में एक किसान द्वारा DM SP के सामने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के प्रयास से हड़कंप मच गया. पुलिस ने किसान के हाथों से माचिस छीनकर उसकी जान बचाई. उसने यह खौफनाक कदम लेखपाल कानूनगो द्वारा नामदार जमीन को दूसरे के नाम किये जाने को लेकर उठाया.

पीड़ित किसान का कहना है कि दर्जनों शिकायत पत्र देने के बाद इंसाफ ना मिलने के बाद उसे इस खतरनाक कदम को उठाने को मजबूर होना पड़ा. DM SP ने राजस्व कर्मियों को फटकार लगायी और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना. जिला प्रशासन ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

तहसील सभागार में सुबह से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की लंबी कतारें लगी थीं. लोगों ने भूमि विवाद, पुलिस संबंधी शिकायतें और सरकारी योजनाओं में अनियमितता जैसे विभिन्न मामले अधिकारियों के समक्ष रखे. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. इस दौरान उपजिलाधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, अपर जिलाधिकारी और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

तहसील दिवस में लगातार फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया. प्रशासन की इस सक्रियता से फरियादियों में संतोष देखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *