उन्नाव के बांगरमऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दिल्ली से आजमगढ़ जा रही स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई. इससे 23 यात्री घायल हो गए और 13 को जिला अस्पताल रेफर किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह छह बजे बांगरमऊ क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के पास एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में बस में सवार 23 यात्री घायल हो गए. यूपीडा टीम और पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया. इनमें 13 को अधिक चोट होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
हादसे के वक्त बस में 40 यात्री थे. बस चालक मंजीत कुमार दिल्ली से करीब 40 यात्रियों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था. सुबह करीब छह बजे भारी वाहन लेन में चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद 10 घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. अन्य घायलों का उपचार जारी है.
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर बांगरमऊ टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है.
















Leave a Reply