रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा स्थित रिंद नदी में नहाने गए 6 दोस्त गहरे पानी में डूब गए. इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई. वहीं दो को सुरक्षित बचा लिया गया. सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे, तभी वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया.
काफी प्रयासों के बाद निजाम (पुत्र मोबिन) और मोनू रैदास (पुत्र धर्मेंद्र रैदास) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया वहीं, हसीबुद्दीन (20), शाहिद (20), अंश प्रजापति (18) पुत्र गोरेलाल प्रजापति, 18 वर्ष) और शान (20) की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के निवासी थे.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि चारों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा नदी के गहरे हिस्से में चले जाने के कारण हुआ.
















Leave a Reply