सुपर ओवर में श्रीलंका से हारी टीम इंडिया, वैभव-शेडगे नहीं दिला सके जीत; फाइनल की राह मुश्किल

Spread the love

श्रीलंका ने ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में भारत को सुपर ओवर में हराया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए, इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी जिसके बाद अंपायर और तिलक वर्मा के बीच सुपर ओवर को लेकर बातचीत हुई. अंपायर शुरुआत में मैच को टाई पर ही खत्म करने पर जोर दे रहे थे क्योंकि मैदान पर रोशनी कम थी.

हालांकि कुछ देर बाद अंपायरों ने सुपर ओवर के लिए सहमति जताई. सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम ने 19 रनों का टारगेट दिया लेकिन भारतीय टीम 10 रन ही बना पाई. मैच खत्म होने के बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई, इससे पहले तिलक वर्मा लगातार अंपायर से बहस करते हुए दिखे थे. इंडिया ए की ट्राई नेशन ए सीरीज में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार मिली थी.

सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए 18 रन: सुपर ओवर में श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो और सहान बैटिंग के लिए उतरे. पहली गेंद पर सहान ने दो रन बनाए. दूसरी गेंद वाइड थी फिर दो रन बने। तीसरी गेंद पर दो रन बने. चौथी गेंद पर तीन रन बनाया. पांचवीं गेंद पर छक्का लगा। छठवीं गेंद नो बॉल निकली इसके बाद फ्री हिट पर एक रन बना.

भारत ने सिर्फ 10 रन बनाए: भारत के लिए शेडगे और वैभव सूर्यवंशी सुपर ओवर में उतरे. पहली गेंद पर सुयांश ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर रन नहीं मिला. तीसरी गेंद पर एक रन बना. चौथी गेंद पर दो रन बने। पांचवीं गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने चौका लगाया. अंतिम गेंद पर एक रन बना.

श्रीलंका ने 50 ओवर में बनाए 265 रन: श्रीलंका ए टीम को तेज शुरुआत ओपनर्स ने दिलाई है। पेनल्टी की वजह से 5/0 से शुरुआत करने वाली श्रीलंका की टीम ने 4 ओवर में बिना विकेट खोकए 46 रन बना लिए हैं. 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहली सफलता भारत को मिली, जब निशांत सिंधू ने अविष्का फर्नांडो को आउट किया. वे 14 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका के 8वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. विशन हलंबगे 11 गेंद में 17 रन बनाकर आयुष का शिकार बने. विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने 33 गेंद में 37 रन बनाए. सहान अराचिगे रन आउट हो गए हैं. उन्होंने अपनी पारी में 12 गेंद में 8 रन बनाए. अहान विक्रमसिंघे 11 गेंद में 6 रन ही बना पाए. वानुजा सहान 41 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए, आयुष ने उन्हें पवेलियन भेजा. सदीरा समरविक्रमा 113 गेंदों में 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अरशद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना सकी और मैच टाई हुआ. हालांकि श्रीलंका ने सुपर ओवर में भारत को हराया.

निगम-शेडगे ने खेली दमदार पारी: सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम की धमाकेदार पारियों ने टीम इंडिया की लाज बचा ली है. भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 266 रनों का टारगेट रखा है. एक समय था जब टीम इंडिया के 7 विकेट 143 के स्कोर पर गिर गए थे, तब ऐसा लग रहा था भारत 200 तक भी नहीं पहुंच पाएगा. तब सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने अपनी-अपनी लिस्ट ए करियर की पहली फिफ्टी जड़ते हुए भारत को ना सिर्फ 200 के बल्कि 250 के पार पहुंचाया. सूर्यांश शेडगे 72 रन बनाकर आउट हुए, वहीं विपराज निगम ने 51 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *