हमीरपुर नेशनल हाईवे 34 पर लगा घंटों से कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम, पुलिस बेबस

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर के नेशनल हाईवे 34 पर तड़के सबेरे 3 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया जिससे सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन समेत सवारियों से भरी दर्जनों बसे फंस गयी. स्थिति यह है कि लोग पिछले पांच घंटे से सड़क पर ही जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जाम के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा यातायात व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया रहा है लेकिन जाम पूरी तरह नहीं खुल नहीं पा रहा है. जाम लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.

खबर लिखे जाने तक राहत के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे थे हालांकि ट्रैफिक पुलिस जाम को खुलवाने का घंटों से प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *