दिल्ली में पकड़े गये ISI से जुड़े 4 आतंकी, रच रहे थे कई धार्मिक स्थलों पर हमले की साजिश

Spread the love

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश पर राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों ने कई धार्मिक स्थल और पुलिस स्टेशन की रेकी की थी. साथ ही दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली से चार लोगों को गिरफ्ता किया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के कहने पर राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रची थी. गिरफ्तार लोगों की पहचान शुभदीप सिंह (23), गुरजंट सिंह (22), साजन सिंह (28) और गगनप्रीत (24) के तौर पर हुई है. इनमें से तीन पंजाब के रहने वाले हैं और एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने इनके पास से विदेश में बनी दो पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए.पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पकड़े जाने से बचने के लिए विदेशी फोन नंबरों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे. आरोप है कि उन्हें सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मिलते थे. आरोपियों में से एक, गगनप्रीत ने दिल्ली में पुलिस स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी और उसे गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था. भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्पेशल सेल इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *