दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार खाई में गिरी, तीन दोस्तों की मौत

Spread the love

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ है. हरिद्वार से गंगा स्नान करके दिल्ली लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सकौती ओवरब्रिज के पास गहरी खाई में जा गिर गई. हादसे में कार सवार चार में से तीन दोस्तों की मौत हो गई है. एक की हालत गंभीर है. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार से चारों को निकाला गया. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। तेज रफ्तार को ही हादसे का कारण माना जा रहा है.

​मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के चार युवक एक दोस्त की कार लेकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे. वापसी के दौरान जब वे दिल्ली-दून हाईवे से गुजर रहे थे, तभी सकौती ओवरब्रिज के पास कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी. हादसे होते ही आसपास जुटे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और राहत बचाव कार्य में जुट गए. जब तक पुलिस आती और सभी को कार से निकाला जाता दो युवकों की मौत हो चुकी थी. दो युवकों को गंभीरा हालत में पास के फ्यूचर प्लस अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक अन्य युवक को भी मृत घोषित कर दिया. चौथे युवक का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

​ पुलिस ने कार और मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर पहचान की. सभी दिल्ली के निवासी हैं. पुलिस के अनुसार दिल्ली के करावल नगर प्रेम नगर का रहने वाला नितेश शर्मा उम्र 25 साल, आशु और शैलेंद्र की मौत हो गई है. घायल मिथुन चौहान का इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *