इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 34 पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बाइक सवार युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मृतक अजय पाल सिंह
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा इंगोहटा गांव के पास हुआ, यहां कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी 38 वर्षीय अजय पाल सिंह मंगलवार सुबह अपनी बाइक से महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र स्थित कमहरिया गांव अपनी बेटी को लेने जा रहे थे. सुबह करीब 10 बजे जब वह सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास नेशनल हाईवे-34 पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल अजय को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के भांजे हुकुम सिंह ने बताया कि चाचा महोबा जनपद के कमहरिया अपनी बेटी को लेने जा रहे थे तभी इंगोहटा के पास किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी.
मृतक मोबाइल की दुकान किए थे. मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं. सूचना मिलते ही इंगोहटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
















Leave a Reply