देर रात बीच सड़क पर नशेबाजों का तांडव, ऑटो चालक को जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में देर रात नशेबाजों द्वारा सड़क-चौराहों पर मारपीट, अश्लील हरकतें और लूटपाट की घटनाएं अब बढ़ती जा रहीं है. दबंगई दिखाना अब इनका शौक बनता जा रहा है जिसकी सबसे बड़ी वजह इनके खिलाफ पुलिस का रत्तीभर खौफ ना होना शायद इसलिए भी कि इन अमीरजादों का कोई क्या कर लेगा? बीती रात इसका एक और मामला एक बार फिर सामने आया है. इसमें नरेंद्र मोहन सेतु यानी मेडिकल कॉलेज गेट के पास देर रात नशेबाजों ने जमकर तांडव मचाया. नशे में धुत युवकों ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी.

रात के वक्त बीच सड़क पर हुई इस मारपीट और हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर नशेबाज सड़क के बीचों-बीच एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *