कानपुर के नर्वल में महिला ने चाकू से खुद का गला काटा, 20 घंटे इलाज के बाद मौत

Spread the love

कानपुर में ससुराल वालों से परेशान होकर महिला ने चाकू से खुद का गला काट लिया. खून से लथपथ होकर तड़पती रही. रविवार सुबह 4 बजे परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां रुखसाना (33) की देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई.

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामला नरवल थाना क्षेत्र का है.

16 साल पहले हुई थी शादी: नरवल की रहने वाली रुखसाना (33) की शादी 16 साल पहले 2009 में बांदा के मर्दन नाका के रहने वाली यासीन से हुई थी. दोनों को एक साल की बेटी भी है. रुखसान के परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद पति यासीन, सास जिन्नत, ससुर इमाम बक्श और देवर हसीन मेरी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे.

10 जनवरी 2025 को ससुराल के लोगों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. साथ ही परिवार के लोगों ने बेटी के जेवर, कपड़े और स्त्रीधन भी ले लिया. हम लोगों ने कई बार समझौत के प्रयास किए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.

मानसिक तनाव के चलते रविवार सुबह करीब 4 बजे रुखसाना ने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया. परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया- “परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *