फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित नौधीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. 30 वर्षीय मनीषा देवी, पत्नी आदित्य, की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब मनीषा देवी अपने घर में काम कर रही थीं. सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मनीषा से पूछताछ की. महिला ने सांप काटने की बात बताई, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. परिजन तत्काल मनीषा देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले गए. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
















Leave a Reply