UP के कई जिलों भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. बरसाती नहर जो गर्मियों में सूखी पड़ी थीं. लबालब होकर बह रही हैं. कुशीनगर में ऐसी ही एक बरसाती नहर तीन मासूमों के लिए काल बन गई. पडरौना क्षेत्र के बभनौली की बरसाती नहर में एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए. डूबने वालों में तो बच्चियां और एक बालक शामिल हैं. हादसे को लेकर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया.
बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है. लेकिन पानी में नीचे कीचड़ होने की वजह से तलाश में मुश्किल आ रही है. वहीं अंधेरा होने पर भी रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ है.
















Leave a Reply