प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मूक-बधिर पति-पत्नी व पड़ोस की महिला के शव एक कमरे में मिले

Spread the love

UP के प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां तीन लोगों को धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया गया है. इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है. तीनों के शव कमरे में एक ही बेड पर खून से लथपथ मिले हैं. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई और पंचायतनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि हत्या किसने की और इसके पीछे क्या कारण हैं। मारे गए लोगों में दो पति-पत्नी हैं. एक महिला पड़ोसी बताई जा रही है. वारदात शाहगंज के सरायकला मुहल्ले में किराए के मकान में हुई है.

DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल्य के अनुसार सरायकला में किराए के मकान में पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे और कबाड़ का काम करते थे. दोनों मूक-बधिर भी थे. पड़ोस में ही एक अन्य महिला का इनके घर आना जाना था. वह भी कबाड़ का काम करती थी।.इस बीच मंगलवार की दोपहर पुलिस को इनकी हत्या की जानकारी मिली. एक साथ तीन हत्याओं की सूचना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई. स्थानीय पुलिस के साथ ही अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कराई गई.

पुलिस ने मौके पर देखा कि एक ही कमरे में तीनों का शव एक ही बेड पर पड़ा था. पुरुष का शव बेड के एक किनारे पर और दूसरे किनारे पर दोनों महिलाओं के शव एक दूसरे के ऊपर बेतरतीब ढंग से पड़े थे. तीनों के शरीर पर खून और किसी धारदार हथियार से हमले के निशान थे. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी को हत्या के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *