UP के प्रतापगढ़ में लगातार बारिश से 100 साल पुराना मकान ढह गया. हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. इनमें माता-पिता, बेटा, छोटी बहू और उसके दोनों बच्चे हैं. परिवार में अब सिर्फ बेटा जिंदा बचा है. बुधवार रात में गर्मी और उमस थी, इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे.
रात 2 बजे अचानक घर की छत ढह गई. परिवार को संभलने या मदद के लिए चीखने तक का मौका नहीं मिला. सभी फीट मलबे में दब गए. एक बेटा कमरे के किनारे सो रहा था. वह जैसे-तैसे मलबे से बाहर निकल आया. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दो घंटे तक रेस्क्यू चलाकर मलबे से पूरे परिवार को निकाला. अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया.
हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ. पुलिस के मुताबिक, हादसे में मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), छोटा बेटे नितिन (25), बड़ी बहू माधुरी (23) और माधुरी के दो बेटे माधव (2) और अद्विक (10 माह) की मौत हो गई. बेड़ बेटे अमन (28) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान: प्रतापगढ़ में हुए हादसे से संबंधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु दिए निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

ये प्रमोद श्रीवास्तव हैं। मलबे में दबकर इनकी मौत हो गई.
AC की वजह से एक ही कमरे में था पूरा परिवार: यह भीषण हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य एयर कंडीशनर (AC) वाले एक ही कमरे में सो रहे थे. देर रात बारिश के दौरान 100 साल पुराने इस जर्जर मकान की छत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिससे सो रहे किसी भी सदस्य को बाहर भागने का मौका नहीं मिला.

ये प्रमोद का छोटा बेटा नितिन है। हादसे में दबकर इनकी भी मौत हो गई.
मलबे में दबे मासूम और बुजुर्ग: हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से मलबे से लोगों को बाहर निकाला गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद परिवार के 6 सदस्यों को मृत घोषित कर दिया

ये प्रमोद के बड़े बेटे अमन की पत्नी माधुरी हैं। इनकी भी मलबे में दबकर मौत हो गई.

ये अमन और माधुरी के दो बेटे माधव और अद्विक हैं. यह मां के साथ सोए थे. मलबे में दबकर इनकी मौत हो गई.

यह प्रमोद की पत्नी रीता हैं. मलबे में दबकर इनकी मौत हो गई.
राहत और बचाव कार्य जारी: घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. मलबे को हटाकर बचाव कार्य पूरा किया गया है और घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है. प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
















Leave a Reply