फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीरनपुर मोहल्ले के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच है. मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस: पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जताने लगे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. फिलहाल पुलिस लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ युवक की पहचान और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
















Leave a Reply