फतेहपुर में सरकारी टीचर ने पत्नी की गड़ासा मारकर की हत्या और फरार हो गया

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर में एक सरकारी टीचर ने अपनी पत्नी की गड़ासा मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. शनिवार सुबह 9 बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. यह इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक बढ़ गई.

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर के पीछे वाले हिस्से पर गड़ासे से वार कर दिया. जब वो भागी तो दोनों पैरों पर भी वार किए. पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई. इसके बाद अपनी ससुराल वालों को कॉल कर बताया कि पत्नी टब में गिर गई है. जब तक ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो वो फरार हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने शालनी यादव (29) को मृत घोषित कर दिया. वारदात कोतवाली इलाके के नासिरपीर मुहल्ले की है. आरोपी पति दिलीप कुमार यादव को पुलिस तलाश कर रही है. दोनों की शादी 9 साल पहले हुई थी. दोनों का एक 7 साल का बेटा भी है. हालांकि वारदात के वक्त घर में बेटा मौजूद नहीं था.

जिला मुख्यालय से करीब 9 किमी दूर गांव जखनी है। गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान धर्म सिंह यादव ने बेटी शालिनी की शादी 32 किमी दूर गांव असोथर के रहने वाले दिलीप पुत्र महादेव प्रसाद के साथ करीब 9 साल पहले 3 दिसंबर 2017 को की थी. दिलीप चक अलीपुर के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक है जबकि शालिनी शहर के प्राइवेट स्कूल टूथ मिशन स्कूल में पढ़ाती थी. दिलीप और शालिनी अपने घर से दूर शहर में किराए के मकान में करीब 9 महीने से रह रहे थे.

किराए के मकान में रहते थे पति-पत्नी: आरोपी पति दिलीप यादव चक अलीपुर के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक है. नासिरपीर इलाके में किराए का मकान लेकर रहता है. शनिवार को वह स्कूल नहीं गया था. मौके पर पहुंचे शालिनी के पिता धर्म सिंह यादव ने बताया- दामाद दिलीप ने बेटी की हत्या की है. दामाद का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था. इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता था.

मां बोलीं- दामाद कॉल कर बोला शालिनी टब में गिर गई: शालिनी की मां फूलमती ने बताया- सुबह 8 बजे दामाद ने फोन किया कि शालिनी टब में गिर गई है. हमने कहा उसे अस्पताल लेकर जाइये, हम लोग आ रहे हैं. इसके बाद दामाद ने कॉल काट दी। हमने बेटी को कॉल किया तो उसका नंबर भी रिसीवी नहीं हुआ। इतनी देर में हम लोग सीधे घर पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था. उसके सिर पर गड़ासे से हमला किया गया था। दोनों पैर से खून निकल रहा था. पास में ही गड़ासा भी पड़ा था.

शव देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सदर कोतवाली पुलिस और डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ल फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे. दोपहर करीब 12 बजे के आस पास जब शव को पुलिस एम्बुलेंस से ले गई तो उस समय तक ब्लड बह रहा था.

पिता बोले- दामाद का स्कूल की टीचर से अफेयर: शालिनी के पिता का धर्मदास का आरोप है कि मेरे दामाद का उसके स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर से अफेयर चल रहा था जिसके चलते अक्सर दोनों का झगड़ा होता था। बेटी के कहने पर हम लोगों ने कई बार दामाद को समझाया था लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हो रहा था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *