हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में बड़े भाई और पिता के साथ खुद के लिए दुल्हन देखने जा रहे युवक को उसकी भाभी ने कस्बे के बीच हाईवे किनारे पकड़ कर पीटा और अपने रहते शादी नहीं करने का दबाव बनाते हुए घर लौटा ले गई. कानपुर देहात के एक गांव का निवासी युवक बड़े भाई और पिता संग अपने लिए दुल्हन देखने के लिए जा रहा था.
मामला थाने पहुंचा: इसकी भनक उसकी भाभी को लगी तो वह भी पीछे-पीछे पहुंच गई. कस्बे में सब्जी मंडी चौराहा के समीप पति, ससुर व देवर को रोककर बीच हाईवे में जमकर हंगामा किया. महिला ने देवर से कहा कि उसके रहते तुम शादी नहीं कर सकते हो. हंगामा बढ़ता देखकर पिता सभी को लेकर थाने पहुंचा. यहां पर पुलिस ने तीनों को समझाकर घर वापस भेज दिया है.
भाभी, देवर पर साथ में रहने का बना रही थी दबाव: पुलिस ने हिदायत दी है कि वह पहले आपस में सहमति बनाएं. इसके बाद शादी की आगे की कार्रवाई करें. एसआई कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि भाभी-देवर के मध्य शादी को लेकर विवाद हुआ था. दोनों को समझा-बुझाकर आपस में सुलह करने की हिदायत देकर घर भेज दिया है. भाभी-देवर पर साथ में रहने का दबाव बना रही थी.
















Leave a Reply