मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

Spread the love

UP के मथुरा में कोसीकलां के ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी पप्पू को हिरासत में लिया है. उसके कब्जे से करीब 7 किलो स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अकेले वारदात को अंजाम दिया और करीब सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा.

पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम को रोज की तरह शोरूम बंद करके गए थे. सोमवार सुबह शोरूम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. अंदर के गेट का ताला टूटा मिला। संदेह होने पर उन्होंने स्ट्रांग रूम चेक किया तो उसमें से करीब 10 किलो सोने के आभूषण (कीमत करीब 13 करोड़ रुपये) व 15 लाख रुपये गायब मिले.

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया. चोर सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा. मुंह ढककर आते-जाते समय उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया.

चोर रविवार की रात 10 बजे छत के रास्ते से चोर शोरूम तक पहुंचा. इसके बाद शोरूम के अंदर वाले दरवाजे का मिनी गैस कटर से ताला तोड़ा और शोरूम में दाखिल हुआ. दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सुबह पांच बजे गेट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सात घंटे तक एक ही चोर ने दुकान में रहकर वारदात को अंजाम दिया.

डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह घटना के खुलासे में जुट गई. पुलिस की 11 टीमों ने रात भर तलाश की. पुलिस ने रामनगर निवासी पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने पप्पू से करीब 7 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *