प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. मोदी 76 साल के हो गए हैं। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य आयोजन हो रहे हैं. सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. फिर केट बांटा. महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ी भेंट की. इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे.

सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में केट बांटा.

नमामि गंगे की ओर से मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई.
इधर, बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया. शंखनाद कर गंगा आरती की. अहिल्याबाई घाट पर पूर्व राज्यमंत्री और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की. नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. ‘नमामि गंगे’ की टीम ने मां गंगा को 76 मीटर की चुनरी चढ़ाई.

नागा साधु ने डमरू बजाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.
अयोध्या में मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने लता मंगेशकर चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया. प्रयागराज में संगम तट पर विशेष पूजा और आरती की गई. मालिनी अवस्थी ने सोहर गाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से कच्चे घर तक महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष होली सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके जरिए पूरे प्रदेश में हर अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर जैसे काम किए जा रहे हैं. यह अभियान पूरे एक महीने यानी 17 अक्टूबर तक चलेगा.

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में फल वितरित किए गए। साथ ही रक्तदान कक्ष का उद्घाटन भी किया.
मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच करीब 1300 किमी की दो ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जा रही है. एक यात्रा वडनगर से बनारस आ रही है. दूसरी बनारस से वडनगर के लिए निकलेगी. वाराणसी में थोड़ी देर में योगी और राजनाथ सिंह इसे हरी झंडी दिखाएंगे. यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा.















Leave a Reply