आज शाम 4 बजकर 44 मिनट पर मंगल चंद्रमा की राशि में प्रवेश कर चुके हैं. अभी तक मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे थे और आज से कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं और 12 नवंबर तक यहीं रहने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि में पहले से ही गुरु मौजूद हैं. जहां कर्क को मंगल की नीच राशि मानी जाती है. वहीं गुरु इस राशि में उच्च अवस्था में होते हैं. ऐसे में कर्क राशि के जरिए मंगल और गुरु की युति बन रही है. इस युति को शास्त्र में गुरु मंगल योग और नीच भंग राजयोग के नाम से भी जाना जाता है.
इस बदलाव का असर लगभग हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. हालांकि कुछ राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है. इस योग के चलते इन राशियों को आज से पैसे, नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. वहीं कुछ के अटके हुए काम पूरे होंगे और इनमक के सोर्स भी बढ़ने के चांस दिखेंगे.
कर्क राशि में मंगल गोचर से इन 6 राशियों को लाभ-
मेष राशि: मेष राशि वालों को काम के मामले में सब कुछ अच्छा ही होता नजर आएगा. नौकरी में सीनियर्स का साथ मिलेगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी तो काम बढ़ेगा लेकिन इससे प्रोफाइल और भी मजबूत बनेगी। इनकम के सोर्स बढ़ने के भी चांस है.
वृषभ राशि: इस राशि के रुके हुए काम 12 नवंबर तक पूरे होंगे. मेहनत का सही रिजल्ट मिलेगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. नौकरी में नए मौके मिलेंगे. अगर लंबे समय से कोई किसी एग्जाम की तैयारी में थे तो उसमें भी सफलता के चांस बनेंगे. कुल मिलाकर अबसे चीजें फेवर में ही होंगी.
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर लाभकारी ही होगा. विदेशी यात्रा के योग बनेंगे. धन लाभ से मन खुश रहेगा. वहीं धार्मिक कामों में मन थोड़ा लगने लगेगा. जिंदगी के अहम फैसले पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ले पाएंगे.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए ये बदलाव किसी करिश्मे से कम नहीं है. अगले 55 दिन तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इससे राहत ही मिलेगी. अचानक से कहीं धन लाभ का संकेत मिल सकता है. काम के सिलसिले में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी में ग्रोथ के चांस हैं.
तुला राशि: तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अटका हुआ पैसा कहीं से मिलेगा. ऑफिस में सीनियर्स फेवर करते दिखेंगे. उनके सपोर्ट से कई काम बनते नजर आएंगे. काम के अंदाज की तारीफ मिलेगी तो कॉन्फिडेंस बूस्ट अप होगा. लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को पैसों की मजबूती का एहसास होगा. नौकरी में अच्छे मौके मिलते नजर आएंगे. वहीं विदेश से जुड़ा कोई ऐसा काम आ सकता है जिससे लाभ होगा। कोई ऐसी गुड न्यूज मिल सकती है जिससे महीनों की टेंशन खत्म हो जाएगी. इस बीच परिवार का फुल सपोर्ट मिलने वाला है. वहीं प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़े लाभ भी देखने को मिलेंगे.
















Leave a Reply