कानपुर में बिल्हौर के मकनपुर रोड पर सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. कुछ दूरी पर ही सिर भी मिला. घटना की सूचना पर डीसीपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए.
बिल्हौर के देवहा गांव निवासी राजू पटवारी मंगलवार सुबह अपनी कॉस्मेटिक की दुकान जा रहा था. सुबह करीब 8 बजे वह घर से निकला था. मकनपुर रोड के किनारे कुछ देर बाद ही उसका सिर कटा धड़ मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो सड़क से नीचे झाड़ियों में सिर पड़ा मिल गया. सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

मृतक राजू पटवारी
युवक के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं. परिजनों का कहां है, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पिछले 20 सालों से राजू दुकान चला रहा है.

डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि हत्या है या हादसा, इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है.
















Leave a Reply