कानपुर में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है. गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली है. सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के चलते अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब है. मौसम विशेषज्ञ का कहना है की बारिश के चलते दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रह सकता है.
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था. अगले 24 घंटे में बरसात हो सकती है. बारिश के बीच गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है. IMD लखनऊ के अनुसार, 1 जून से अब तक 47 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया.
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि- “सुबह बादलों के बावजूद दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ेगी। बारिश भी होगी.”



बदलते मौसम में बढ़े संक्रामक रोग: बदलते मौसम के साथ संक्रामक रोगों का असर भी दिखाई देने लगा है. डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मरीजों की निगरानी की जा रही है. उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में विशेष एहतियात बरतने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की.

घाटमपुर समेत आसपास के इलाकों में भी सुबह से तेज बारिश हो रही है.
मंगलवार को तेज धूप से बढ़ी गर्मी: सीएसए की मंगलवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे.
















Leave a Reply