सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून आजकल लोगों में बढ़ता ही जा रहा है. चंद लाइक्स और फॉलो के लिए वे अपनी जान को भी दांव पर लगाने से नहीं हिचकिचाते. सबसे अलग और डेयरिंग रील बनाने का भूत सवार है ताकि वायरल हुआ जा सके. इसके चक्कर में कई ऐसे हादसे हुए हैं जिसमें कंटेट क्रिएटर की जान चली गई है. फिर भी कुछ लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है. अब ऐसा ही एक वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा से सामने आया है. जहां पहाड़ी पर डांस कर रही लड़की अचानक लुढ़कते हुए नीचे गिर जाती है.
डांस करते हुए पैर फिसला सोशल मीडिया पर चंबा का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक लड़की पहाड़ी पर डांस का वीडियो बना रही है. अचानक उसका पैर फिसलता है और वह लुढकते हुए नीचे गिर जाती है. गिरते हुए वह ओए मम्मी बोलती है. हालांकि लड़की की किस्मत अच्छी थी इसलिए वह कुछ मीटर दूर जाकर रुक गई और उसकी जान बच गई. वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. वीडियो को कई लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि रील के चक्कर में जान दांव पर लगाना कितना सही है. वहीं कुछ लोग नाराजगी भी जता रहे हैं.
यूजर्स ने क्या किए कमेंट वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छी रील है लाइक रुकने नही चाहिए.’ दूसरे यूजर ने गुस्सा जताते हुए कहा, ‘ऐसे लोगों के साथ यही होना चाहिए.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पापा की पारी उड़ने की बजाय गिर रही है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘टेक्नोलॉजी ने लोगों को आपस में जोड़ा है लेकिन अंदर से हर कोई अकेला है, उम्मीद करता है कि उसे कुछ रिस्पेक्ट और अटेंशन मिले. भविष्य में यह पागलपन और भी बढ़ने वाला है.’ वही कुछ लोगों ने पूछा है कि यह बच गई या हम RIP लिखें.













Leave a Reply