यूपी में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर- ओवैसी ने हाथ मिलाया, दोनों नेता लखनऊ पहुंचे

Spread the love

UP विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की सियासत में नया गठबंधन आकार लेने जा रहा है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पहली बार हाथ मिला लिया है.

दोनों नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं. आज दोपहर एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान करेंगे. इसमें गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे का भी ऐलान हो सकता है.

सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियां 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. AIMIM को 50 से 60 सीटें मिल सकती हैं. ये वे सीटें होंगी, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है. बाकी सीटों पर चंद्रशेखर की पार्टी प्रत्याशी उतारेगी.

यूपी में मुस्लिम आबादी 19% और दलित आबादी 21% है. यानी दोनों की नजर करीब 40% आबादी के वोटों पर है. इस गठबंधन का सीधा असर सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है.

सपा का आधार मुस्लिम-यादव और बसपा का दलित वोट बैंक है. ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी इन दोनों वोट बैंकों में सेंध लगा सकती है. इससे विपक्षी वोटों का बिखराव बढ़ेगा और भाजपा को फायदा मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *