शुक्रवार की रात करें ये गुप्त उपाय, कुंडली में मजबूत होगा शुक्र ग्रह, दौड़ी चली आएंगी धन की देवी

Spread the love

लाल किताब में व्यक्ति की हर समस्या के लिए उपायों का जिक्र किया गया है. यह ग्रह संबंधी समस्याओं को भी बड़े ही आसानी से दूर कर देती हैं. व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताता है. शुक्र ग्रह को धन की देवी मां लक्ष्मी और भौतिक सुख और सुविधाओं का स्वामी माना जाता है. मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में इन दोनों की कृपा बनी रहे तो उसे किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. 

वहीं, इसके विपरित यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लाल किताब के कुछ अचूक टोटकों को अपनाकर व्यक्ति शुक्र की स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ बंद किस्मत के दरवाजे भी खोल सकता है.

आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा ये उपाय

लाल किताब में बताए गए इस टोटके से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी. इसके लिए लगातार 21 शुक्रवार तक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही उन्हें प्रसाद के रूप में केसर युक्त खीर और मिश्री चढ़ाएं. पूजा पूरी होने के बाद इस प्रसाद को 9 साल से कम उम्र की कन्याओं में वितरित कर दें. फिर अपने घर में सबसे पहले बड़ी महिला को यह प्रयाद दें उसके बाद पूरे घर के लोग इसे ग्रहण करें. इससे आर्थिक समस्या तो दूर होगी ही साथ ही धन के आने के सारे रास्ते खुल जाएंगे.

धन संबंधी सारे कष्ट होंगे दूर

इस टोटके में शुक्रवार के दिन पूरे घर की सफाई करें. साथ ही व्यक्ति को उपवास करना होगा. मां लक्ष्मी इस दिन पूजा करें. मंदिर में जाकर 11 कमल के फूल चढ़ाएं साथ ही नौ बत्ती वाले घी का दीपक जलाएं. इस दिन सफद वस्त्र भी दान कर सकते हैं. वहीं दो मोती को बहते जल में प्रवाहित कर दें. इस टोटके से व्यक्ति की धन संबंद्धि सारी समस्या दूर हो जाएगी.

करियर में तरक्की के लिए

शुक्रवार के दिन स्टील का ताला बिना चेक करें उसे खरीद लें. फिर इसे रात में सोने के पहले अपने बगल में रख लें. अगले दिन शनिवार को इसे किसी मंदिर में रख दें. जब कोई इस ताले को खोलेगा तो व्यक्ति की भी किस्मत का ताला खुल जाएगा. ध्यान रखें कि किसी भी वक्त इस ताले को खुद नहीं खोलना है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *