कानपुर के महाराजपुर में घर पर सो रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या, नातिन को भी किया घायल

Spread the love

कानपुर के महाराजपुर के पुरवामीर में घर पर सो रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी वही महिला के साथ सो रही नौ वर्षीय नातिन को भी चाकू से गोदकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और बच्ची को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल हत्या करने का कारण स्पष्ट नही हो सका है.

महाराजपुर के पुरवामीर की निवासी 55 वर्षीय कुसुमा देवी घर मे अकेली रहती हैं. महिला के पति शंकर सविता की दस साल पहले मौत हो चुकी है. उनके दो बेटे हिमांशु फतेहपुर में और गोविंद दिल्ली में पिछले चार माह से प्राइवेट नौकरी करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में रहने वाले रिश्तेदार दिनेश सविता की नौ वर्षीय नातिन प्रियांशी रात में नानी के साथ सोने आ जाती थी. बताया गया कि शुक्रवार सुबह प्रियांशी घर नही लौटी तो परिजन कुसुमा देवी के घर पहुंचे. जहां पर उन्हें कुसुमा देवी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला. साथ ही प्रियांशी भी लहुलुहान मिली. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और प्रियांशी को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल भेजा. थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की है. इसकी जानकारी की जा रही है. साथ ही मृतका के बेटों से भी पूछताछ की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *