कांग्रेस ने सपा को 55 सीटों की पहली लिस्ट सौंपी, रामगोपाल बोले- 2-3 दिन में सब फाइनल कर लेंगे

Spread the love

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को पहली बैठक हुई. दिल्ली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली.

सूत्रों के मुताबिक, पहली बैठक में कांग्रेस ने ‘A’ कैटेगरी की 55 सीटों की सूची सौंपी. ये वो सीटें हैं, जिन्हें कांग्रेस हर-हाल में चाहती है.

मंगलवार को ‘B’ और ‘C’ कैटेगरी की सीटों पर चर्चा होगी. ‘B’ कैटेगरी में वो सीटें हैें, जहां कांग्रेस ने पिछले चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया.

जबकि ‘C’ में ऐसी सीटें हैं, जहां जातीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. B कैटेगरी में 55 और C में करीब 70 सीटें बताई जा रही हैं. तीसरे दिन यानी बुधवार को सभी सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी. अंतिम मुहर अखिलेश यादव और राहुल-प्रियंका लगाएंगे.

बैठक के बाद प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा- “एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे। दूसरी बैठक कल होगी।”

कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- “भाजपा बहुत परेशान है। उनकी परेशानी बढ़ने वाली है, यह तय है। भाजपा परेशान क्यों है? जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी परेशान नहीं है तो भाजपा क्यों परेशान है? हमें उनकी परेशानी समझ आ रही है।”

उधर, इस बैठक के पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा- अगर कांग्रेस को अधिक सीटें भी देनी पड़े तब भी हम समझौता के लिए तैयार हैं।

दरअसल, दोनों पार्टियों ने सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए अपनी-अपनी कमेटियां बनाई हैं। दोनों टीमें तीन दिनों तक एक-एक सीट के चुनावी समीकरणों पर चर्चा करेंगी और आगे की रणनीति तैयार करेंगी।

बैठक में सभी 403 सीटों पर चुनावी तालमेल का खाका तैयार किया जाएगा। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और किन क्षेत्रों में किस दल का उम्मीदवार उतरेगा, इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दोनों कमेटियां अपने-अपने आलाकमान को सौंपेंगी। इसके बाद दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *