यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 10 आईपीएस और 18 अपर पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर किए हैं। इसमें कई जिलों के कमिश्नरेट के अफसर भी बदले गए हैं। लिस्ट में 11 महिला अधिकारियों के भी नाम हैं।
जिन आईपीएस के तबादले किए हैं, इनमें 2020, 2021 और 2022 बैच के अपर पुलिस अधीक्षक / अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अफसर शामिल हैं।
पुनीत द्विवेदी लखनऊ में एसीपी: वेटिंग में चल रहे पुनीत द्विवेदी को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। शिवा सिंह को कानपुर से आगरा भेजा गया है। अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद, किरन यादव को लखनऊ में एएनटीएफ मुख्यालय में शिफ्ट किया है।
इसके अलावा, पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं, शैव्या गोयल को नोएडा से गाजियाबाद, भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से मेरठ और माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ भेजा गया है।
इंद्रप्रभा सिंह की कानपुर कमिश्नरेट में ट्रांसफर रद्द कर लखनऊ में तैनाती: मुरादाबाद सिटी के एडिशनल एसपी कुमार रणविजय सिंह को आजमगढ़ ग्रामीण का एडिशनल एसपी बनाया गया है। एएसपी अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र तो देवेंद्र सिंह-1 को मीरजापुर पीएसी उपसेनानायक पद से शाहजहांपुर ग्रामीण का एडिशनल एसपी बनाया गया है। इंद्र प्रभा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। उनका पहले कानपुर नगर कमिश्नरेट में ट्रांसफर किया गया था। ममता कुरील को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर बनाया गया है।















Leave a Reply